दीपक वर्मा@ शामली। जिला रेडक्रॉस सोसायटी शामली द्वारा शुक्रवार को डीआईओएस शामली को हैंड सेनीटाइजर, मास्क प्रदान किए गए। यह सैनिटाइजर मास्क घर-घर जाकर टीकाकरण करने वाली आशाएं और एएनएम को दिए जाएंगे। जिला अधिकारी रेड क्रॉस सोसाइटी की प्रेसिडेंट व जिलाधिकारी जसजीत कौर, वाइस प्रेसिडेंट व सीएमओ डॉक्टर संजय भटनागर, चेयरमैन कुशांक चैहान, सचिव डॉ केपी सिंह ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में डीआईओएस डा. सागर को सैनेटाइजर, मास्क उपलब्ध कराए। रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन कुशांक चैहान ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी समय-समय पर लोगों की सहायता के लिए कार्य करती आयी है और कोरोना जैसी संकट की इस घडी में भी वह प्रशासन का पूरा सहयोग करेगी।
Related Posts
बैंक कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा
ग्रामीणों ने शाखा प्रबंधक से की कर्मचारी के स्थानांतरण की मांग दीपक वर्मा@ शामली। गांव सिलावर स्थित बैंक के एक…
कुलदीप गौड बने विश्व हिन्दू महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य
दीपक वर्मा@शामली। विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेशाध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने प्रदेश कार्यकारिणी का…
भीषण गर्मी और बिजली की कटौती ने भी किया जीना मुहाल
गर्मी के चलते बिलबिला रहा है पूरा जिलादीपक वर्मा@ शामली। एक तो भीषण गर्मी, ऊपर से बिजली की अघौषित कटौती…
