प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। कोविड-19 कोरोना वायरस के कारण जनपद में अब लॉक डाउन का चौथा चरण चल रहा है। लॉक डाउन को 61 दिन हो गए हैं। इस दरम्यान नए राशन कार्ड की डिमांड काफी बढ़ी है। जिला पूर्ति विभाग ने पिछले करीब 2 माह में 50 हजार नए राशन कार्ड बनवाने का दावा किया है। यह सिलसिला अभी भी जारी है। जनपद में लॉक डाउन लागू होने के बाद से गरीब एवं असहाय नागरिकों की चुनौतियां बढ़ी हुई हैं। रोजी-रोटी प्रभावित होने से यह वर्ग बेहद परेशान है। लॉक डाउन के दौरान नए राशन कार्ड की मांग तेजी से बढ़ी है। दरअसल प्रत्येक राशन कार्डधारक को प्रतिमाह गेहूं, चावल और चना मिल रहा है। चावल व चना निशुल्क दिया जा रहा है। किसी छोटे परिवार के लिए यह राशन भी काफी मददगार साबित हो रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी अभिनव कुमार के मुताबिक लॉक डाउन की अवधि में 50 हजार नए राशन कार्ड जारी किए गए हैं। इसके लिए लोनी, साहिबाबाद, गाजियाबाद शहर, मुरादनगर एवं मोदीनगर में विभाग की टीमें निरंतर काम कर रही हैं। आवेदन मिलने के बाद 5 से 10 दिन के भीतर नया कार्ड जारी कर दिया जाता है। प्रत्येक कार्डधारक को प्रतिमाह निर्धारित राशन मिल सके, इसके लिए राशन डीलरों को हिदायत दी गई है। जिलेभर में सरकारी सस्ते गल्ले की साढ़े पांच सौ से अधिक दुकानें हैं। राशन की कालाबाजारी रोकने को निगरानी तंत्र सक्रिय किया गया है।
Related Posts
एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान: विद्यार्थियों को आबकारी विभाग ने दिलाई शपथ
गौतमबुद्ध नगर। आज 8वीं से 12वीं तक बच्चे भी पार्कों, स्कूल मैदान में इंजेक्शन, दवाइयों व अन्य तरह-तरह के नशे…
नोएडा प्राधिकरण टेंडर घोटाले के चार आरोपियों ने अग्रिम जमानत को डाली अर्जी
प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। नोएडा प्राधिकरण में हुए इलेक्ट्रिक केबल टेंडर घोटाले के 4 आरोपियों ने सीबीआई कोर्ट में अग्रिम जमानत…
यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. पीएन अरोड़ा ने दी ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को जन्मदिन की बधाई
गाजियाबाद। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी ने सोमवार को अपना 75वां जन्मदिन मनाया। वहीं इस…
