संवाददाता@ गुरुग्राम: नगरपालिका कर्मचारी संघ ने सैक्टर 34 स्थित नगर निगम कार्यालय पर प्रधान राजेश कुमार की अध्यक्षता में हड़ताल का आयोजन किया गया। जिला सचिव संजय सारवान ने बताया कि प्रदेश सरकार के अनुसार फर्म के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मचारी सीवरमैन जोकि निगम रोल पर आने से काफी संख्या में वंचित रह गए हैं उसका कारण सिर्फ और सिर्फ निगम प्रशासन है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द तमाम कर्मचारी जो सरकार द्वारा जारी हिदायत को पूरा करते हैं उन तमाम कर्मचारियों को निगम रोल में आने वाली सूची में जोड़ा जाए। प्रदेश सचिव नरेश मल कट ने बताया कि निगम आयुक्त कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द से जल्द माने अन्यथा नगरपालिका कर्मचारी संघ गुरुग्राम अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर मजबूर होगा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हड़ताली कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि निगम में कार्यरत फर्म के माध्यम से सफाई कर्मचारी सीवरमैन को निगम रोल पर लेने का कार्य जल्द से जल्द करेंगे। इस अवसर पर कैलाश, रिंकू वाल्मीकि सुनील यादव संजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
Related Posts
खेडक़ीदौला टोल प्लाजा के नजदीक यू-टर्न लेने के दौरान तीन गाडिय़ों को टक्कर मारकर ट्रक पलटा
IN8@ गुरुग्राम:दिल्ली-जयपुर हाइवे पर खेडक़ीदौला टोल प्लाजा से मानेसर की तरफ यू-टर्न लेने के दौरान शनिवार दोपहर एक ट्रक तीन-चार…
प्रदेश में भाजपा नेताओं ने अपना विकास किया : सुखबीर तंवर
आस मोहम्मद@नूंह,मेवात…बुधवार को मेवात पहुंचे इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता सुखबीर तंवर ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए…
दबंगों ने दुकान पर कब्जा करने के लिए की तोड़फोड़
IN8@फर्रुखनगर,……फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में दबंगों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि दिन दहाडे ही दर्जन भर भूमाफिया तोड…
