पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई

Spread the love

IN8@गुरुग्राम………भाजपा अर्जुन मंडल द्वारा अर्जुन नगर क्षेत्र में शुक्रवार को भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में स्थानीय विधायक सुधीर सिंगला शामिल हुए। कार्यक्रम में मंच संचालन सोहन लाल गोगिया ने किया। इस मौके पर विधायक सुधीर सिंगला, मंडल के सदस्यों व गणमान्य लोगों ने पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि पं. दीनदयाल एक महान राष्ट्रवादी चिन्तक, विचारक तथा कुशल संगठनकर्ता थे। उनका लक्ष्य सभी का विकास था। उन्होंने गरीबों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी। पं दीनदयाल अखिल भारतीय जनसंघ के विभिन्न दायित्व का एकात्म मानववाद की प्रेरणा के साथ निर्वाहन किया तथा देश सेवा में अपना प्राण त्याग दिया। पं दीनदयाल का सपना लक्ष्य अंतोदय के तहत विकास की किरण समाज के अंतिम व्यक्ति तक गरीब, शोषित तथा वंचित व्यक्ति सभी तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना था।

उन्होंने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय को आदर्श मानकर विकास कर रही है। उनका सपना था कि गरीब से गरीब तक विकास की रोशनी पहुंचे। उस आदर्श पर चलकर भाजपा सरकार जन जन तक विकास को ले जाने का काम कर रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता दलीप लूथरा ने कार्यक्रम में पहुंचे विधायक सुधीर सिंगला, मंडल के सदस्यों व गणमान्य व्यक्तियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने में जुटी हुई है। इस अवसर पर अर्जुन मंडल के महामंत्री सुदेश वर्मा, आईटी सैल के जिला संयोजक साहिल मनोचा, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अक्षय वत्स अधिवक्ता, अर्जुन मंडल के आईटी संयोजक विकास आर्य, आईटी सैल के विधानसभा संयोजक सुमित भटनागर, देवेंद्र चुटानी, सुभाष गांधी आदि मौजूद रहे।