IN8@ पटौदी:पटौदी थाना क्षेत्र गांव नानूकलां में रविवार की अल सुबह कथित प्रेमी ने नवविवाहिता प्रेमिका को गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज करके दोनों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अल सुबह करीब तीन बजे गोलियों की आवाज ने नानुकलां वासियों की नींद उड़ा दी। ग्रामीणों में फायर की आवाज से कोतूहल मच गया। आनन फानन में लोगों ने देखा की गांव की दुकानों के पीछे एक खाली प्लाट में राजेश और प्रिया के शव पड़े है। जिनके शरीर से खून बह रहा था। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। तीन बच्चो के पिता राजेश की शादी तेरह साल पहले हुई थी। जबकि 20 वर्षीय प्रिया की शादी 29 जून2020 को बसई गांव में हुई थी। वह मायके आई हुई थी और रविवार को वापिस सुसराल जाना था। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। पुलिस अनुमान लगा रही है कि रात को किसी समय प्रिया घटनास्थल पर आई होगी। इस दौरान राजेश ने उसको गोली मारकर हत्या कर दी होगी और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली होगी। जहां प्रिया की छाती में गोली लगी हुई है वहीं राजेश की कनपटी पर गोली का निशान है। मौके से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नही मिला है। यह घटना प्रिया के घर के पास ही हुई है। दोनों इसी गांव के निवासी है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स ने मौके पर मौजूद कट्टे से उंगलियों के निशान उठाए है। गांव में लोग घटना को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे है। हालांकि इन सब प्रश्नों का उत्तर पुलिस जांच के बाद ही मिल सकेगा।
Related Posts
शनिवार को जिले में मिले 3136 मरीज
IN8@गुरुग्राम,…..कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को जिला में कुल 3136 पेशेंट मिले, जबकि आठ पेशेंट…
101 से अधिक युवाओं ने किया रक्तदान
IN8@गुरुग्राम…. रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा मंगलवार को शहीदी दिवस के अवसर पर शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की स्मृति…
किसानों के पक्ष में सीटू जिला कमेटी ने किया प्रदर्शन
IN8@फरीदाबाद…. देश के किसान आंदोलन के समर्थन में आज बुधवार को सीटू जिला कमेटी फरीदाबाद के सैकड़ों कार्यकर्ता बी के…
