प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। कोरोना संकट काल में गुरूवार को भाजपा ने परिवार संपर्क अभियान की शुरूआत करते हुए परिवारों से संपर्क कर हालचाल जाना। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा,पप्पू पहलवान,धीरज अग्रवाल,दीपक राघव, संदीप पाल आदि की मौजूदगी में परिवार संपर्क अभियान की साहिबाबाद क्षेत्र से शुरूआत की। जनरल वीके सिंह ने लाजपत नगर क्षेत्र में कई परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन के दौरान हुई परेशानियों को भी जाना। वीके सिंह ने लोगों से कोरोना वायरस से बचने के लिए हर संभव तरीका अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब मान लेना होगा कि कोरोना अभी कुछ महीनों तक हमारे साथ ही रहेगा। इसके लिए हम सभी को बेहद चौकन्ना रहना होगा। हर संभव सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने लोगों से समस्याओं और उनके समाधान को लेकर चर्चा की। कहा कि कोरोना संकटकाल में केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने सरकार की नीतियों का पालन करते हुए कोरोना वायरस की लड़ाई लड़ी है और अभी भी लड़ रहे हैं।
Related Posts
गौतम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बनाई मनमोहक रंगोली, सीता-राम की जोड़ी ने किया मनमोहित
गाजियाबाद। दीपावली को लेकर स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने अपनी रंगोली…
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गरजे शिक्षक, कलेक्ट्रेट पर धरना
IN8 @ गाजियाबाद। पुरानी पेंशन बहाली व लम्बे अरसे से लंबित पड़ी समस्याओं को लेकर प्रदेश के शिक्षक एवं कर्मचारियों…
निठारी कांड: दीपिका उर्फ पायल की हत्या में सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर को दोषी करार
IN8 @ गाज़ियाबाद : नोएडा के निठारी कांड में करीब 16 साल बाद CBI कोर्ट गाजियाबाद का बड़ा फैसला मंगलवार…
