प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। कोरोना संकट काल में गुरूवार को भाजपा ने परिवार संपर्क अभियान की शुरूआत करते हुए परिवारों से संपर्क कर हालचाल जाना। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा,पप्पू पहलवान,धीरज अग्रवाल,दीपक राघव, संदीप पाल आदि की मौजूदगी में परिवार संपर्क अभियान की साहिबाबाद क्षेत्र से शुरूआत की। जनरल वीके सिंह ने लाजपत नगर क्षेत्र में कई परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन के दौरान हुई परेशानियों को भी जाना। वीके सिंह ने लोगों से कोरोना वायरस से बचने के लिए हर संभव तरीका अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब मान लेना होगा कि कोरोना अभी कुछ महीनों तक हमारे साथ ही रहेगा। इसके लिए हम सभी को बेहद चौकन्ना रहना होगा। हर संभव सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने लोगों से समस्याओं और उनके समाधान को लेकर चर्चा की। कहा कि कोरोना संकटकाल में केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने सरकार की नीतियों का पालन करते हुए कोरोना वायरस की लड़ाई लड़ी है और अभी भी लड़ रहे हैं।
Related Posts
मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी: अर्पित चड्ढा
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ रोड़ स्थित आईटीएस इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एण्ड एलाइड साइंसेज ने बीपीटी के विभिन्न बैचों के छात्रों के बीच…
बिजली का दुरूपयोग दिया दंड,आरटीओ में गैर हाजिर मिले 19 अधिकारी-कर्मचारी
विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। कोरोना वायरस के संक्रमण काल के चलते सरकारी विभागों में कार्यप्रणाली की रोजाना अब परत खुल…
लिव-इन में रह रही युवती का कमरे में लटका मिला शव
गाजियाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र में वैशाली में किराए पर कमरा लेकर पिछले करीब चार साल से लिव इन रिलेशनशिप में…
