सुरेन्द्र भाटी @ बुलंदशहर@ पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है शनिवार को कस्बा ऊंचा गांव में कांग्रेसी नेता कुमार आर पी सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी बुग्गी में सवार होकर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया कांग्रेसी नेता कुंवर आर पी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार मे किसान मजदूर त्राहि-त्राहि मचा रहा है भाजपा सरकार मे तो पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे है महंगाई पर लगाम लगाने में नाकामयाब हो रही है किसान मजदूर की कमर टूट गई है सरकार पेट्रोल डीजल के दामों को तत्काल कम करके आमजन को इस महंगाई की मार से निजात दिलाएं जिला अध्यक्ष कमल खटीक ने कहा कि भाजपा सरकार में आम लोगों के कल्याण के लिए बनाई गई नीतियां केवल दिखावा मात्र की है भाजपा एक हाथ से देने का दिखावा कर रही है तो वही दूसरे हाथ से आम लोगों से छीन रही है लॉकडाउन में लोगों की रोजी-रोटी और व्यापार पूरी तरह से ठप हो गए हैं सरकार इन लोगों की मदद करने के बजाय उन्हें महंगाई के तले दबाने की तैयारी कर रही है इस दौरान पीके चौधरी पूरन चंद शास्त्री दीपेंद्र शर्मा और टीटू शर्मा आबिद खान सतवीर सिंह गजेंद्र सिंह यशवीर सिंह शैलेंद्र सिंह राणा सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे
Related Posts
शिकारपुर लूट की घटना के सफल अनावरण एवं बरामदगी से प्रसन्न होकर एसएसपी सहित अन्य को किया सम्मानित
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर : शिकारपुर क्षेत्रान्तर्गत सर्राफ व्यापारी अतुल मित्तल से दुकान बंद कर घर जाते समय अज्ञात बदमाशों द्वारा…
अनियमितता मिलने पर राशन की दुकान निलंबित
सुरेन्द्र सिंह भाटी@ककोड़। खाद्य आपूर्ति निरीक्षक संतोष शर्मा ने चोला क्षेत्र के नवादा गांव के राशनडीलर पर अनियमितताओं की शिकायत…
शिक्षा से सशक्त होती है नारी-छवि प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ रही है नारी
सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर के शिकारपुर : कोतवाली परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह, ने…
