सुरेन्द्र भाटी @ बुलंदशहर@ पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है शनिवार को कस्बा ऊंचा गांव में कांग्रेसी नेता कुमार आर पी सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी बुग्गी में सवार होकर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया कांग्रेसी नेता कुंवर आर पी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार मे किसान मजदूर त्राहि-त्राहि मचा रहा है भाजपा सरकार मे तो पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे है महंगाई पर लगाम लगाने में नाकामयाब हो रही है किसान मजदूर की कमर टूट गई है सरकार पेट्रोल डीजल के दामों को तत्काल कम करके आमजन को इस महंगाई की मार से निजात दिलाएं जिला अध्यक्ष कमल खटीक ने कहा कि भाजपा सरकार में आम लोगों के कल्याण के लिए बनाई गई नीतियां केवल दिखावा मात्र की है भाजपा एक हाथ से देने का दिखावा कर रही है तो वही दूसरे हाथ से आम लोगों से छीन रही है लॉकडाउन में लोगों की रोजी-रोटी और व्यापार पूरी तरह से ठप हो गए हैं सरकार इन लोगों की मदद करने के बजाय उन्हें महंगाई के तले दबाने की तैयारी कर रही है इस दौरान पीके चौधरी पूरन चंद शास्त्री दीपेंद्र शर्मा और टीटू शर्मा आबिद खान सतवीर सिंह गजेंद्र सिंह यशवीर सिंह शैलेंद्र सिंह राणा सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे
Related Posts
जिला पंचायत बना आत्मनिर्भर गांवों के विकास की बदली तस्वीर
बुंलदशहर। जिला पंचायत क्षेत्र में विकास को धरातल पर उतारने के साथ-साथ संवारने पर भी जोर दिया जा रहा है।…
युवक की हत्या से भड़के परिजन लगाया जाम
सुरेन्द्र भाटी@ बुलंदशहर_ बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के मुहल्ला बुर्ज उस्मान मैं एक युवक की हत्या से भड़के उसके परिजन,…
प्रियांशी सिरोही ने विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिताओ में उच्च स्थान प्राप्त कर किया जनपद का नाम रोशन
सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर : के अंतर्गत गांव सैदपुर निवासी कु. प्रियांशी सिरोही पुत्री देवेश सिरोही द्वारा विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिताओ में उच्च…
