बिक्री के लिए नहीं बल्कि सफाई के लिए खोली गई दुकाने

प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान 2 महीने से बंद बाजार शनिवार को गुलजार दिखे। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को खोला लेकिन प्रतिष्ठान बिक्री के लिए नहीं बल्कि सफाई के लिए खोले गए। सुबह से दुकानों पर पहुंचे व्यापारियों ने जमकर साफ सफाई की। कुछ बाजारों में व्यापार मंडलों के द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। लॉकडाउन में बाजारों को मिली छूट से व्यापारियों में उत्साह दिखा। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन द्वारा जारी शेड्यूल के हिसाब से ही बाजार सोमवार से खोले जाएंगे। जिला प्रशासन की दुकानें खोलने की गाइड लाइन जारी करने के बाद शनिवार को संजय नगर सेक्टर-23 व्यापार मंडल के व्यापारियों ने पूरे बाजार व दुकानों में सेनेटाइजेशन का काम किया। साथ ही व्यापारियों ने जिला प्रशासन का भी आाार व्यक्त किया कि दुकानें खोलने की परमिशन जारी की।

सभी व्यापारियों को अब सतर्कता से कार्य करना होगा। संजयनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गोयल ने बताया दुकान की सफाई करने का मौका काफी समय बाद मिला। अपने सभी कर्मचारियों से भी संपर्क किया है। सोमवार से सभी शर्तों को ध्यान में रखकर दुकान खोली जाएगी। पूरा बाजार को सैनिटाइज्ड कराया गया है। सफाई के बाद प्रशासन के रोस्टर के मुताबिक व्यापारी अपनी दुकानों को खोलेंगे। सभी दुकानदारों से व्यापार मंडल ने सोशल डिस्टेंस का सख्ती से पालन करने को कहा। इस मौके पर संजय नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गोयल, चेयरमैन प्रदीप गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजा त्यागी, महामंत्री हरीश शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, उपाध्यक्ष रवि कुमार, वरिष्ठ संगठन मंत्री नीरज सोनी, शशिकांत शर्मा, तरुण शर्मा, बबलू शर्मा, प्रकाश गुप्ता, रितेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।