सुरेन्द्र भाटी @ बुलंदशहर : कोरोना महामारी आज देश मे गम्भीर रूप से दिन प्रतिदिन आगे बढ़ती जा रही है । सरकार एवम प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी अभी इस महामारी पर अंकुश नही लगा है । जिसकी चपेट में उत्तर प्रदेश के पुलिस जवानों को भी ड्यूटी के दौरान इस समस्या से जुझना पढ़ रहा है । ऐसी समस्याओं को देखते हुए राम कृष्ण शीला देवी वेलफेयर ट्रस्ट( रजि0) के अध्यक्ष डॉक्टर मनोहन लोहिया ने कोतवाली नगर छेत्र के चौकी जज कंपाउंड प्रभारी अंकित चौहान एवम आवास विकास चौकी प्रभारी संजीव चौहान के साथ पुलिस टीम कॉन्स्टेबल दीपक मो यूनुस खान सुहेल खान जितेन्द्र कुमार होमगार्ड मूलचन्द एवम लोकमन सिंह को उनके दुआरा जनसेवा कार्य को देखते हुए एवम पुलिस की नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर फूलमालाओं के साथ समान्नित किया गया। साथ ही जनपद पुलिस का जज कंपाउंड चौकी ओर आवास विकास चौकी के संयुक्त प्रयास से महज तीन घण्टे के अंतराल में चोरी की गई स्कूटी वरामद किये जाने के चलते ओर चोर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजे जाने पर बधाई दी गई । मोके पर संस्था के कार्यकर्ताओं में अध्यक्ष डॉ मनमोहन रोहिला उपाध्यक्ष प्रियंका रोहिल्ला मीडिया प्रभारी ठाकुर तेजेन्द्र सिंह गीता सिंह विक्रम कुमार राघव सूरज कुमार एवम सुनील कुमार वर्मा अमन सागर आदि मौजूद रहे
Related Posts
मृतक महिलाओं के शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर : औरंगाबाद खानपुर के गांव जाड़ौल निवासी दो महिला किरन पत्नी ब्रजलाल और शशी पत्नी गंगासरन की बुलंदशहर…
विवाहिता को बहलाफुसला कर ले जाने का आरोप
सुरेन्द्र भाटी@ककोड़। गौतमबुद्धनगर की दनकौर कोतवाली के गांव सालेपुर निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी…
औरंगाबाद क्षेत्र के दो जगह से पशु चोरी
सुरेन्द्र भाटी@बुलंदशहर बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र के दो अलग अलग गांवो से सेंट्रो सवार अज्ञात चोर दो पशुओं को चोरी…
