ट्यूबेल से किसानों की मोटर चोरी

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के ककोड़। कोतवाली की झाझर चौकी निवासी चार किसानों की अज्ञात चोर मोटर चोरी कर ले गए। पीड़ित किसानों ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

गांव निवासी श्रीकिशन, डोरीलाल आदि ने बताया कि मंगलवार रात चोरों ने उनके नलकूपों से मोटर चोरी की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।