संवाददाता @ गाजियाबाद । सिहानी गेट थानाक्षेत्र अंतर्गत मालीवाड़ा में आज रविवार को बाल्टी में डूबने से 10 माह के बच्चे की मौत हो गयी। पता चला है कि डॉक्टर मीर सिंह वाली गली के एक मकान में आज दोपहर महिला अपने 10 माह के बच्चे को नहलाने लगी तभी अचानक किसी काम के लिए वह बच्चे को पानी से भरी बाल्टी में छोड़कर चली गयी। जिस वक्त वह महिला वापिस लौटी बच्चा बाल्टी में डूबा मिला और उसकी सांसे बन्द हो चुकी थी। आनन-फानन में बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे की मौत से महिला व अन्य परिवार वाले गमजदा हैं।
Related Posts
दिवाली से पहले शराब माफिया के खिलाफ आबकारी अधिकारी सुबोध श्रीवास्तव ने खुद संभाली कमान
गौतमबुद्ध नगर। दिवाली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे शराब माफिया भी अपनी अवैध दुकान को चलाने की…
शराब की दुकानों के आसपास भी चेकिंग, तस्कर गिरफ्तार
गाजियाबाद। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम कार्रवाई तेज कर…
डिंग-टिड्डी दल का स्वागत करेगी पॉल्ट्री उद्योग,नजर रखे नोडल अधिकारी
प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। जिले में टिड्डी दल के प्रवेश को लेकर इससे निपटने के लिए अब नोडल अधिकारी नजर रखे…
