प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। ट्रांस हिण्डन स्थित विक्रम एंक्लेव में एक सोसायटी के बाहर खाली जगह में बने शौचालय को बिना नोटिस दिए तोडऩे का आरोप स्थानीय लोगों ने नगर निगम के कर्मचारियों पर लगाया है। स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत थाना साहिबाबाद में की है। शौचालय तोडऩे पहुंचे कर्मचारियों का लोगों ने जमकर विरोध किया है। लोगों का कहना है कि उनकी सोसायटी के पास खाली जगह पर एक शौचालय बनाया हुआ है। इस शौचालय को तोडऩे नगर निगम के दो कर्मचरी पहुंचे। वह दोनों शौचालय तोडऩे लगे। लोगों को इसकी जानकारी हुई तो लोगों ने इसका विरोध कर दिया। जिसपर कर्मचारी अभद्र व्यवहार करने लगे। लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों ने बिना नोटिस के शौचालय को तोड़ दिया है। इस दौरान कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की है। उनका कहना है कि पैसे की मांग कर्मचारी कर रहे थे पैसा नहीं देने पर उन्होंने शौचालय को तोड़ दिया है। उन्होंने मामले की शिकायत थाना साहिबाबाद में की है। जोनल प्रभारी एसके गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में लाया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
सावधान! दिल्ली की सस्ती शराब न खिला दे जेल की हवा
-तस्करों के साथ शराब विक्रेता पर भी होगी एफआईआर प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। अगर आप सस्ते के चक्कर में दिल्ली…
गौतम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया नवरात्रि व दशहरा का पर्व
गाजियाबाद। शहर की शिक्षण संस्थाओं में बुधवार को नवरात्र महोत्सव और दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में डांडिया नृत्य और रावण…
सड़कों पर सुगम आवागमन व गाइड लाइन के अनुसार होगा ई-रिक्शा का संचालन
प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। जनपद में ओला तथा ऊबर कैब की भांति जल्द ऐप बेस्ड ई-रिक्शा का संचालन शुरू होगा। प्रत्येक…
