संवाददाता@ सिरसा:जिला की शहर डबवाली थाना पुलिस ने बीती 17 जून 2020 की रात्री को चौटाला रोड़ मण्ड़ी डबवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर चालक से हजारों रुपए की हुई ब्लैक मेलिंग व जबरन वसूली के मामलें में एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी डबवाली कुलदीप सिंह बैनीवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान रजनी पुत्री गुरजंट सिंह, संदीप पुत्र जसविंद्र सिंह, मिंदा पुत्र जसवंत सिंह व संदीप पुत्र सीता राम निवासियान मण्ड़ी डबवाली के रुप में हुई है । डीएसपी ने बताया कि इस संबंध में आरिफ पुत्र अली मोहमद निवासी आर.जे.3 चक संगरिया राजस्थान की शिकायत पर शहर डबवाली में अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने ट्रैक्टर चालक आरिफ को बीती 17 जून की रात्री को चौटाला रोड़ डबवाली पर रुकवाकर साईड में ले जाकर ब्लैकमेलिंग कर 93 हजार 600 रुपये की जबरन वसूली की थी । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर 36 हजार रुपए की राशि भी बरामद कर ली गई है।
Related Posts
नीलम फ्लाईओवर के नीचे कबाड़े में लगी भीषण आग
IN8@फरीदाबाद…..एनआईटी क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोडऩे वाले नीलम फ्लाइओवर के नीचे कबाड़े में भीषण आग लग गई है। इस…
पहले दिन विदेश जाने वाले 83 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
IN8@गुरुग्राम….जिला प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन अभियान के तहत समाज के विभिन्न वर्गों के लिए नित नए वैक्सीनेशन शिविरों का आयोजन किया…
कोरोना काल में होने वाली परीक्षाएं युवाओं के लिए घातक- आफताब अहमद
आस मोहम्मद@ नूंह,मेवात……केंद्र की भाजपा सरकार ने सितंबर माह में NEET और JEE परीक्षा कराए जाने के लिये निर्णय ले…
