भारत विकास परिषद बुलंदशहर मुख्य शाखा ने मातृ दिवस पर महिला अस्पताल में फल वितरित किए


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर दिनांक 08 मई 2022 को शाखा सदस्यों द्वारा राजकीय अस्पताल बाबू बनारसी के महिला अस्पताल में मातृ दिवस पर फल वितरण का कार्यक्रम में आयोजन किया गया। मातृ दिवस पर विशेषरूप से माँओं के स्वाथ्य को ध्यान में रखते हुए पौष्टिक फलों का वितरण किया गया। मातृशक्ति को मजबूत व स्वस्थ बनाने की पहल करते हुए शाखा सदस्यों ने अधिक से अधिक माँ व उनके बच्चों को पौष्टिक फलों का वितरण किया।

इस अवसर महिला अस्पताल की सीनियर डॉ. मधुबाला व वार्ड सहायिका व सहायकों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अन्त में डॉ0 मधुबाला द्वारा मातृत्व महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माँऐं अपना व अपने बच्चों के स्वस्थ के प्रति सचेत व जाग्रत होयें। तभी तो स्वस्थ और विकसितशीत भारत का निर्माण होगा। और यही भारत विकास परिषद् उद्देश्य है ‘‘स्वस्थ भारत-स्संकारित भारत।

इसी उद्देश्य को सार्थक करने का प्रयास भारत विकास परिषद्, बुलन्दशहर मुख्य शाखा द्वारा किया गया। सम्बोधन कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल द्वारा, महिला अस्पताल की आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि माँ का स्थान दुनिया में सर्वोच्चय होता है,ननिहाल में भी बच्चे की पहचान उसकी माँ के नाम से होती है।

कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव धर्र्मेन्द्र कुमार शर्मा ने महिला अस्पताल के डॉक्टरों व सहायक स्टाफ का धन्यवाद किया और भविष्य में भी शाखा द्वारा अन्य सामाजिक कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्य करने का वादा किया। कार्यक्रम में कोविड सुरक्षाओं का पूर्ण रूप से ध्यान रखा गया।

कार्यक्रम के कुशल संचालन में वरिष्ठ सदस्य सुरेश चन्द गर्ग, वरिष्ठ सदस्य डॉ. वीरेन्द्र गर्ग, डॉ. हरिजेन्दर सिंह, शाखा अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल गोयल, उपाध्यक्ष राजीव कुमार, सचिव धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार, सम्पर्क प्रमुख एड. देवेन्द्र कुमार, राकेश गर्ग, विपिन उपाध्याय, नीरज गर्ग, पूजा गुप्ता, संध्या गुप्ता व अन्य शाखा सदस्यों की सहभागिता रही।