मामा के घर आया किशोर यमुना में हुआ लापता

संवाददाता@ कांधला। थाना क्षेत्र के इससोपुरटिल गांव में मामा के घर आया किशोर यमुना नदी में डूब गया सूचना पर पुलिस और गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। किशोर के यमुना में लापता होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव पावटी निवासी रईस का 14 वर्षीय पुत्र आजम सोमवार को ईद के दिन अपने मामा के घर गांव इससोपुर टिल मैं अपने मामा के घर आया हुआ था आजम अपने मामा के लड़के वादिल, फुरकान व वासिद के साथ यमुना नदी में नहाने के लिए पहुंचा इसी बीच किशोर आजम तेज बहाव के चलते यमुना नदी में डूब गया किशोर के तीनों साथियों ने गांव में पहुंचकर मामले की सूचना परिजनों को दी किशोर के डूबने की सूचना पर गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और मामले की सूचना पुलिस को दी सूचना पर पुलिस और गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर किशोर की तलाश शुरू कर दी है समाचार लिखे जाने तक यमुना नदी में डूबे किशोर की तलाश जारी थी। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह का कहना है कि घटना के सम्बन्ध में पुलिस जानकारी मिली है। पुलिस लापता युवक की गोताखोरो के माध्यम से तलाश कर रही है।