मालैंडी में चलाया गया स्वच्छता अभियान

  • ग्रामीणांे को दिलाई गई पाॅलीथीन का प्रयोग न करने की शपथ
  • भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत 70 ग्राम पंचायतों में चला सफाई अभियान

दीपक वर्मा@ शामली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत 70 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान व प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने गांव मालैंडी में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए साफ सफाई अभियान में हिस्सा लिया। जानकारी के अनुसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत 70 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान व पाॅलीथीन मुक्त अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने गढीपुख्ता के गांव मालैंडी में सफाई अभियान से किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को प्लास्टिक का प्रयोग छोडने की शपथ भी दिलायी गयी। जिलाध्यक्ष ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव की गलियांे में साफ सफाई की तथा स्वच्छता अभियान का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मंडलों की ग्राम पंचायतों में सडकों, नालियों व रास्तों में उगी झाडियों को साफ किया। इसके पश्चात एक डिजिटल वेबीनार का भी आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता पदमश्री राजेश्वर आचार्य, अर्जुन पुरस्कार विजेता अलका तोमर, रजनीकांत माहेश्वरी, प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव, प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल, पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने भी संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को प्रत्येक वर्ष सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह के अंतर्गत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी कपिल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा है और कार्यकर्ता उनके सपनों को पूरा कर रहे हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरबीर मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार, आनंद पुंडीर, राजेन्द्र सिंह, विशेष सरोहा, रीनू सरोहा, घनश्याम पारचा, दीपक चन्द्रा सुखदेव कुमार, सन्नी मलिक, राजपाल, बीरपाल, सुधीर आदि उपस्थित रहे।