संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने खाया जहर

Spread the love
  • निजी अस्पताल ले जाने की बात कहकर सीएचसी से युवती को लेकर गए परिजन

दीपक वर्मा@शामली। क्षेत्र के गांव बलवा निवासी एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवती की हालत बिगडती देख परिजनों में हडकंप मच गया। आनन-फानन में युवती को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया लेकिन बाद में परिजन युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराने की बात कहते हुए उसे लेकर चले गए।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बलवा निवासी रामकुमार की पुत्री ने शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थतियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, युवती की हालत बिगडती देखकर परिजनांे में हडकंप मच गया। आनन-फानन में परिजन युवती को लेकर उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सकों ने युवती का उपचार शुरू कर दिया लेकिन थोडी देर बाद ही परिजन युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराने की बात कहते हुए अपने साथ ले गए।