सुरेन्द्र भाटी@ बुलन्दशहर@ तहसील डिबाई के अंतर्गत गांव राजघाट पर गंगा में कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य का आज डीएम रविंद्र कुमार ने निरीक्षण करते हुए जायजा लिया। उन्होंने मोटर बोट से गंगा की धारा से कटान होने वाले स्थानों का निरीक्षण करते हुए सिंचाई विभाग की ओर से कटान को रोकने के लिए बनाये गए प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि गत वर्ष भी बाढ़ के दौरान उनके द्वारा निरीक्षण करते हुए गंगा में कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग को कार्य कराने के निर्देश दिए गए थे और इस वर्ष एक महीने पहले भी आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आज निरीक्षण के दौरान विभाग द्वारा केवल गांव के पास ही बालू के बोरो को डालकर फेंसिंग की गई है। जबकि वर्षा प्रारंभ हो रही है जिससे गंगा में जलस्तर अधिक होने से जल की धारा से कटान होना सम्भावित है उन्होंने सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नाराजगी व्यक्त करते हुए संभावित कटान स्थल पर कटान को रोकने के लिए कार्य तेज़ी से करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के अवसर पर डीएम द्वारा गांववासियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में आवश्यक जानकारी, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने हेतु अपील किया गया । साथ ही उपस्थित लोगों को फेस मास्क भी वितरित किये। इस मौके पर उप जिलाधिकारी डिबाई मोनिका सिंह, सीओ वंदना शर्मा, अधिशासी अभियंता बीडीजीसी रविन्द्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts
बिजली स्मार्ट मीटर हटवाने को लेकर मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर नगर क्षेत्र के ज्ञान लोक कॉलोनी निवासी महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची और बिजली स्मार्ट मीटर हटाने की मांग…
जिला चिकित्सालय बुलंदशहर में लोगों की जिंदगी से खिलवा ड़बुजुर्ग को नही दी कोरोना की दूसरी खुराक डॉक्टरों की अभद्रता से बुजुर्ग आहत
सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर : सोमवार की प्रातः छत्तर पाल शर्मा, उम्र लगभग 70 वर्ष, जिला चिकित्सालय बुलन्दशहर पर कोरोना टीके की…
24 घंटे के अंदर पवन दीक्षित हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 3 हत्यारोपी आलाकत्ल चाकू सहित गिरफ्तार
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर (खुर्जा)पवन दिक्षित उम्र लगभग 53 वर्ष जो बिजली मिस्त्री का काम करता था शाम के समय मोहल्ला…
