प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। बीबीए छात्रा का चौंकाने वाला कारनामा प्रकाश में आया है। छात्रा ने अपनी स्कूटी से 1.10 लाख की नकदी और 5 लाख रुपए के आभूषण प्रेमी से चोरी करा दिए। बाद में पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। षडयंत्र के तहत काम होने के उपरांत मौका पाकर वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। भेद खुलने पर अब छात्रा के पिता ने पुन: पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। सिहानी गेट थानांतर्गत लाल क्वार्टर लोहिया नगर में बीबीए छात्रा का परिवार रहता है। छात्रा का अपने सहपाठी राहुल उर्फ बच्चा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस के मुताबिक दोनों ने घर से भागने की योजना बनाई। इससे पहले छात्रा ने नगदी और जेवरात स्कूटी में रखकर घर के बाहर खड़ी कर दी। जिसे प्रेमी चोरी कर ले गया। चोरी की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांचने पर एक युवक स्कूटी चोरी करता दिखाई दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मौका देखकर छात्रा घर से भाग गई। पुलिस ने बताया कि जांच में मालूम पड़ा कि छात्रा ने खुद नगदी और जेवरात प्रेमी से चोरी कराए थे। छात्रा के पिता ने अब अपनी बेटी के साथ कॉलेज में पढऩे वाले छात्र और 2 भाई के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि छात्र की मां ने पीडि़त की बेटी को चंगुल में फंसा कर नगदी व जेवरात चोरी कराए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
Related Posts
9 प्रिंसिपल समेत डेढ़ दर्जन शिक्षकों को मिला एक्सीलेंस अवार्ड
-वंचित समाज का 75 प्रतिशत बच्चा मेवाड़ का हिस्सा: डॉ. गदिया विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ…
त्यागी महासभा लोनी आने वाले हर चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी
लोनी : त्यागी महासभा के अध्यक्ष राजीव त्यागी के नेतृत्व में महासभा के लोगों ने रामकुमार त्यागी के भूमि विकास…
परिवार के विकास को ही पिछड़ों का विकास कहने वाले, न करें पिछड़ों के हित की बात: नरेन्द्र कश्यप
लखनऊ/गाजियाबाद। एनडीएमआर विक्रमादित्य मार्ग पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यसमिति आयोजित हुई।…
