संवाददाता@ नरवाना : दो दिन से बिजली नही आने पर उकलाना रोड़ पर फाटक के नजदीक बस्ती के लोगों ने हिसार-चंडीगढ नैशनल हाईवे पर जाम लगा दिया और बिजली विभाग के प्रति रोष व्यक्त किया। जाम लगभग आधा घंटे तक लगा रहा। बिजली कर्मचारियों द्वारा मौके पर मुरम्मत का कार्य शुरू करने के बाद ही लोगों ने जाम खोला। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुचा और लोगों को समझा-बुझाकर जाम अपने घरों में भेज दिया। बस्ती के लोगों का कहना है कि पिछले 2 दिनों से बिजली विभाग को कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नही किया गया तो मजबूरन जाम लगाना पड़ा। बता दे कि पिछले दो दिन से मौसम खराब होने के कारण कई खंभे टूट गए। जिसके कारण बिजली समस्या बनी हुई है। जिसको लेकर कर्मचारी धीमी गति से कार्य कर रहे थे। जाम लगा रही महिलाओं ने कहा कि पिछले दो दिनों से बिजली नही आने के कारण गर्मी के मौसम में जीना दूभर हो गया है। बिजली नही होने के कारण पीने का पानी भी समाप्त हो गया है। लोगों ने बताया कि बिजली समस्या को लेकर जब विभाग के अधिकारियों को फोन किया तो सोमवार या मंगलवार को ही बिजली ठीक होने की बात कहकर फोन काट दिया। जिसके बाद बस्ती के लोगों में रोष पनप गया और हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर उकलाना फाटक के पास सडक़ पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया।
Related Posts
बाबा साहेब के जीवन से लें प्रेरणा
IN8@गुरुग्राम….बुधवार को गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं चेयरमैन सुभाष बराला के साथ अदालत परिसर…
गुरुग्राम जिले में एक दिन में रिकॉर्ड एक लाख से ज्यादा लोगों ने लगवाई वैक्सीन
IN8@गुरुग्राम …. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन कोरोना को हराने के प्रण के साथ आयोजित विशेष टीकाकरण महोत्सव में आज स्वास्थ्य…
किसानों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज
IN8@कुरुक्षेत्र…केंद्र सरकार की ओर से आए तीन कृषि अध्यादेशों के खिलाफ प्रदेश भर के किसान लामबंद हैं। गुरुवार को राष्ट्रीय…
