IN8@ गाजियाबाद। शिव के प्रिय महीने सावन की शुरुआत इस बार 6 जुलाई से हो रही है और समापन 3 अगस्त को होगा। इस बार सावन पहले सोमवार से शुरू और सोमवार को ही समाप्त हो रहा है। साथ ही इस बार के सावन में विशेष संयोग भी बन रहा है। 6 जुलाई को भी सोमवार है और तीन अगस्त को भी सोमवार ही है। इतना ही नहीं इस बार सावन में पांच सोमवार पड़ रहे हैं और 11 सर्वार्थसिद्धी योग , तीन अमृतसिद्धी योग और अन्य योग भी बन रहे हैं। सोमवार से शुरू और सोमवार पर ही होगा। पंडि़त कमलेश दत्त चर्तुवेदी ने बताया कि इस वर्ष 2020 के सावन माह में कुल पांच सोमवार पड़ेंगे। पहला सोमवार जहां शुरुआत के दिन यानि कि 6 जुलाई को ही पड़ रहा है। वहीं दूसरा सोमवार 13 जुलाई को पड़ेगा। इसके बाद, 20 जुलाई, 27 जुलाई और 3 अगस्त के दिन सावन का सोमवार पड़ रहा है। हालांकि इस बार कोरोना वैश्विक महामारी के कारण मंदिरों में कांवड़ मेला नहीं होगा और अधिकतर लोगों को घर पर ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना करनी होगी। उनका कहना है कि भगवान शिव सृष्टि के रचयिता हैं और उनका रूप कल्याणकारी है। इसलिए इस बार सावन मास में भगवान शिव की पूजा करने से मानव जाति के कल्याण और महामारी के नाश भी हो सकता है। इस महीने में मंगला गौरी व्रत, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली और सोमवती अमावस्या, हरियाली तीज, नागपंचमी और रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पड़ेंगे। पंडि़त कमलेश दत्त चर्तुवेदी ने बताया कि इस बार 11 सर्वासिद्धी योग बन रहे हैं। इसमें से छह जुलाई. 12, 14, 15, 20, 21, 26,29, 30, 2 अगस्त और 3 अगस्त को सर्वासिद्धी योग हैं। इसके अलावा 14, 26 और 20 जुलाई को अमृत सिद्धी योग भी बन रहा है।
Related Posts
15 हजार इनामी लुटेरा मुठभेड़ में गिरफ्तार
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच एवं विजय नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान 15 हजार इनामी बदमाश को गिरफ्तार…
हाईवे, ढाबा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड पर ताबड़तोड़ चेकिंग
जेल से जमानत पर छूटे शराब तस्करों की हो रही निगरानी गाजियाबाद। जिले में शराब तस्करी को रोकने के लिए…
लोगों में भय और दबदबा बनाने के लिए की थी हलवाई मनोज की हत्या
दबबा बनाने के लिए गैंग में चार युवा साथी अपनी मांग पूरी करने के लिए दहशत बनाने चाहते हैं आस…
