संवाददाता@ गाजियाबाद। ट्रांस हिण्डन क्षेत्र स्थित शालीमार गार्डन में घर के बाहर शराब पीने और गाली गलौज करने का विरोध करने पर पिस्टल से व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से कार में बैठकर फरार हो गए। पीडि़त ने पांच लोगों के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन में राजेश शर्मा रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह रात में घर के बाहर गाय के पास साफ सफाई कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में कुछ व्यक्ति कार में बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद कार से उतरकर गाली गलौज करने लगे। राजेश का आरोप है कि उन्होंने गाली गलौज करने का विरोध किया तो एक व्यक्ति जिसका नाज अजीत यादव है उन्हें वहां से लेकर जाने लगा। तभी पीछे से संदीप पाल नाम के व्यक्ति ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। फायरिंग कर सभी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पीडि़त ने साहिबाबाद थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। एसएचओ साहिबाबाद अनिल शाही ने बताया कि अजीत यादव, संदीप पाल, राहुल शर्मा, ऋषिराज और लाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Related Posts
हरियाणा की सस्ती शराब गौतमबुद्ध नगर में कर रहा था तस्करी, आबकारी विभाग ने दबोचा
गौतमबुद्धनगर। जनपद में 22 जनवरी को शराब की दुकान बंद होने के ऐलान के बाद तस्करों ने चोरी-छिपे बाहरी राज्यों…
दो कबाड़ी समेत 6 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। दिल्ली से मेरठ तक निर्माणाधीन रीजनल रैपिड रेल की साइट से सामानों की चोरी करने वाले…
मदर्स डे पर गौतम पब्लिक सीनियर सेंकेडरी स्कूल के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति देख भावुक हुए अभिभावक
-मां का स्थान भगवान से भी ऊपर, उनके बिना जीवन अधूरा: पूनम गौतम-बच्चे की खुशी के लिए माँ स्वयं बन…
