प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष महिला सभा समेत 3 पूर्व पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाते हुए निष्कासित कर दिया। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रविवार को सपा महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मुरादनगर संजीव चौधरी और कार्यकर्ता आशा सचदेवा को अनुशानहीनता,अभ्रद व्यवहार एवं पार्टी की छवि धूमिल करने की साजिश के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया। बता दें कि शुक्रवार को जिलाध्यक्ष राशिद मलिक के कार्यकर्ताओं के साथ अभ्रद व्यवहार करने और कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौच का आरोप लगाते हुए सपा महिला कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के कपड़े फाड़ डालने के साथ अभ्रद व्यवहार पार्टी कार्यालय पर किया था। यहीं नहीं कई महिला कार्यकर्ताओं ने उन्हें गाली-गलौच करते हुए कार्यालय से बाहर कर दिया था। इस मामले में पुलिस भी आ गई थी। जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को इनका लिखित में शिकायती पत्र भेजा था। सपा जिलाध्यक्ष राशिद मलिक से खफा होने वाली महिला कार्यकर्ताओं ने महिला सभा की जिलाध्यक्ष कमलेश चौधरी समेत कार्यकारिणी में नए चेहरों को शामिल करने को लेकर भड़ास निकाली थी। इस मामले में हाईकमान ने संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को ही प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सौदान गुर्जर और ताहिर हुसैन को पार्टी की छवि धूमिल करने और अनुशासन हीनता के चलते दोनों को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। रविवार को रश्मि चौधरी,संजीव चौधरी और आशा सचदेवा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाते हुए अनुशासनहीनता के चलते निष्कासित कर दिया। उम्मीद है कि सपा की कई महिला और पुरूष कार्यकर्ता को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। सपा में महिलाओं की फौज है। मगर सपा कार्यकर्ताओं में अनुशासनहीनता को लेकर पूर्व में कई बार जूतम-पैजार हो चुके हैं।
Related Posts
BJP पार्षद के भाई और पुलिसकर्मियों में मारपीट, पार्षद समेत 7 पर केस, TSI और सिपाही सस्पेंड
प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद: गाज़ियाबाद की घंटाघर कोतवाली क्षेत्र में बीजेपी पार्षद और पूर्व कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के इंजीनियर भाई से…
सामुदायिक सेवा के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यशोदा अस्पताल के चेयरमैन डॉ. पीएन अरोडा को किया पुरस्कृत
गाजियाबाद। इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) उत्तर भारत कांउसिल का सातवां बिजनेस लीडरशिप अवाडर्स का आयोजन दिल्ली के एक निजी…
कूडा निस्तारण को डीपीआर तैयार करेगा निगम : जिलाधिकारी
प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। शहर से निकलने वाले कूड़े पर प्रभावी तरीके से नियंत्रण करने और इंदिरापुरम समेत अन्य कॉलोनियों और…
