प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी निकेतन कॉलोनी में सिरफिरे आशिक ने एक तरफा प्यार में युवती को ताबड़तोड़ चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल युवती को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। एसएसपी कलानिधि नैथानी,सीओ केशव कुमार,थाना प्रभारी रण सिंह समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। युवती की 22 जून को इंदौर में शादी होनी थी। पुलिस ने हत्याकांड में आसिज उर्फ आशिक पुत्र मोहम्मद जाकिर जवाहर पार्क शहीदनगर साहिबाबाद,आमिर पुत्र अब्दुल हनीफ निवासी सुंदरनगरी दिल्ली को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। वहीं मुख्य आरोपी शेरू उम्र 21 वर्ष सुंदरनगरी दिल्ली फरार है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि तुलसी निकेतन के रहेन वाले बलदेव सिंह ने शेरू द्वारा 19 वर्षीय बेटे को चाकुओं से गोद देने की सूचना दी गई। जीटीबी अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में सीओ के नेतृत्व में 2 टीमें शेरू को गिरफ्तार करने के लिए लगाई गई हैं। वहीं,इसकी गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया हैं। शेरू के मोबाइल को इलेक्ट्रिक सर्विलांस पर लगाया गया हैं। टीला मोड़ थाना प्रभारी रण सिंह ने बताया कि आसिज उर्फ आशिक पुत्र मोहम्मद जाकिर जवाहर पार्क शहीदनगर साहिबाबाद,आमिर पुत्र अब्दुल हनीफ निवासी सुंदरनगरी दिल्ली को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। बलदेव सिंह अपनी पत्नी और बेटी नैना कौर(19)के साथ तुलसी निकेतन कॉलोनी में रहते हैं। बलदेव सिंह दिल्ली के विवेक विहार कॉलोनी में एक खराद की कंपनी में काम करते हैं। जबकि मृतका नैना कौर ने हाल ही में कक्षा 12 की परीक्षा दी थी। वह गगन विहार के सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। परिजनों द्वारा शादी से इंकार किए जाने पर शेरू ने पूरे परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। 22 जून को नैना की इंदौर में शादी होनी थी।
Related Posts
जनपद को आतंकमुक्त बनाने में पुलिस का अतुल्य योगदान: मनोज कुमार
-पुलिस सम्मान समारोह में आईआईए ने एसपी सिटी, सीओ प्रथम का किया अभिनंदन प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। जनपद में कानून…
कोविड-19 कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
-कन्ट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज का जल्द कार्र्रवाई करने के दिए निर्देश-कोरोना वायरस से बचाव को कर्मचारियों को बांटे मास्क…
विजय नगर के पार्क में आसमाजिक तत्वों की गतिविधि को लेकर आप नेता ने की पुलिस से शिकायत
गाजियाबाद। विजय नगर जे-ब्लॉक पार्क में असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) महानगर उपाध्यक्ष विकास…
