प्रमोद शर्मा @ लोनी: लोनी कोतवाली क्षेत्र के अशोक विहार में हड्डी मिल के पास बदमाशों ने ऑटो चालक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। गुरूवार की सुबह ऑटो के पास चालक का शव पड़ा होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन ने बताया कि ऑटो चालक की रात में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई गई। सुबह हत्या का पता चलने पर मौके पर जाकर शव को बरामद किया। ऑटो चालक दिल्ली के उस्मानपुर का रहने वाला 30 वर्षीय नैमुद्दीन उर्फ मुल्लाजी है। लोनी कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र भड़ाना ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। हत्या के मामले में जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
Related Posts
बिना लाइसेंस शराब परोसने वाले संचालकों को आबकारी विभाग ने दी चेतावनी
-बाहरी राज्यों की शराब और बिना लाइसेंस शराब परोसने पर होगी 6 माह की जेल-आबकारी विभाग की टीम ने होटल…
सावधान! दिल्ली की सस्ती शराब न खिला दे जेल की हवा
-तस्करों के साथ शराब विक्रेता पर भी होगी एफआईआर प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। अगर आप सस्ते के चक्कर में दिल्ली…
प्रवासी मजदूरों की मदद के नाम पर शुरू हुई सियासत
-मदद के नाम पर प्रवासी श्रमिकों को कोरोना की आग में झोंक राजनीतिक पार्टी: नीत यादव प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। वैश्विक…
