प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। प्राइवेट पब्लिक स्कूलों द्वारा अभिभावकों को फीस जमा करने के लिए बनाए जा रहे दबाव और स्कूलों में 3 माह की फीस माफ किए जाने को लेकर गाजियबाद पेरेंट्स एसोसिएशन समेत अन्य एसोसिएशन और अभिभावकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध किया। वहीं, एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रविवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट शिव प्रताप शुक्ला को सौंपा। स्कूलों में फीस माफ किएजाने को लेकर एसोसिएशन के साथ अभिभावकों में उत्साह देखा गया। एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी एवं विवेक त्यागी आदि ने कहा कि स्कूलों में तिमाही फीस माफ करने और प्राइवेट स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लगाने,30 सितंबर से पहले स्कूल ना खोले जाने,छोटे बच्चों की ऑन लाइन क्लास बंद करने , एवं स्कूलों की बैलेंस-शीट की जांच करने की मांग को लेकर देश व्यापी आंदोलन के जरिए प्रधानमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री तक अभिभावकों की आवाज पहुंचाई गई। सिटी मजिस्ट्रे्रट शिव प्रताप शुक्ल को संबंधित मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इसके अलावा सोशल मीडिया का सहारा लिया गया जिसमें अभिभावको ने प्ले-कार्ड वीडियो संदेश और स्लोगन के माध्यम से ट्वीट किये साथ ही अपनी मांगों को जनसुनवाई पोर्टल और प्रधानमंत्री पोर्टल पर भी रजिस्टर कराया गया।गाजियबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर सौंपे ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि शासन और प्रशासन अगर अभिभावको की मांगों पर कोई निर्णय नहीं करता तो पूरे देश के अभिभावक सड़क पर उतर आंदोलन शुरू करेंंगे। सिटी मजिस्ट्रेट शिव प्रताप शुक्ल ने आश्वासन दिया कि जिलाधिकारी को इससे अवगत कराया जाएगा। उसके बाद निर्णय लिया जाएगा।
Related Posts
शामली: स्वास्थ विभाग की लापरवाही से युवक की मौत
परिजनों ने गंभीर आरोप लगाकर काटा हंगामादीपक वर्मा@ शामली: नगर की सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक मरीज की…
आबकारी विभाग के रात्रि अभियान ने उडाए शराब तस्करों के होश, तस्करी पर लगा रोक
गौतमबुद्ध नगर। जिले में अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह से खत्म करने के लिए आबकारी विभाग की टीम…
तस्करी रोकने को चेक पोस्ट पर आबकारी विभाग का सख्त पहरा
प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग की मुहिम और…
