अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने महिलाओ को किया सम्मानित

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर : जनपद में बड़े ही हर्षोल्लास से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है जिला प्रशासन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महिलाओं से संवाद करते हुए जिलाधिकारी और एसएसपी ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए सम्मान पत्र देकर पुरस्कार वितरण किया|

इस मौके पर समस्त जनपद की महिला डॉक्टर, महिला पुलिसकर्मी, एवं महिला अधिकारी समिति जनपद की गणमान्य महिला व दूरदराज से गांव से आई महिलाओं को सम्मानित किया है साथ ही जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, ने बताया कि महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और महिला दिवस के उपलक्ष्य में केवल इतना कहना चाहते हैं कि महिलाओं के साथ किसी भी तरीके का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा|

यदि कोई अपराधी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ या अन्य कोई भी अपराध करता है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा होगी साथी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा साथ ही कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि कानून व्यवस्था ठीक है किसी भी तरीके की कोई दिक्कत नहीं है यदि कोई अपराधी महिलाओं के साथ घटना को अंजाम देता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है |

साथी पूरे देश अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूरे देश की महिला व बच्चियों को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि अगर किसी भी महिला व बच्ची को कोई भी समस्या है तो वह आकर हमें बताएं |

और उसका तुरंत निस्तारण किया जाएगा साथी दूरदराज गांव से आई महिलाएं भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता के बाद बेहद खुश नजर आ रही हैं ।