अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खेलिया सोरखा सम्पर्क मार्ग पर रजवाहे के निकट एक युवक का अज्ञात शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी अज्ञात शव की सूचना किसी व्यक्ति द्वारा 112 नम्बर पुलिस को दी गई|

सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँची जिसकी सूचना शिकारपुर सीओ गोपाल सिंह, को दी गई सूचना पा कर सीओ ने घटना स्थल पर पहुँच मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम हेतु बुलन्दशहर भेज कर इलाके में पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है |

पुलिस का कहना है यह शव किसी युवक का करीब 25 से 30 वर्ष के आसपास का प्रतीत होता जिसके ऊपर कोई केमिकल डाल कर जलाया गया जिसका चेहरा बुरी तरह से जला हुआ है फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है ।