शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए गए अभियान में सभी जगह संतोषजनक मिली स्थिति

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के शिकारपुर नगर व क्षेत्र के लगभग सभी सरकारी शराब की दुकानों पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह, एस आई मनोज कुमार, एस आई सुखपाल सिंह, पुलिस फोर्स के साथ शराब की दुकानों पर जा कर लोगों की तलाशी ली |

फिर देशी शराब की दुकान के पास बनी हुई कैंटीनों में जा कर चैकिंग की कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह, ने शराब की दुकानों के आसपास ओवर रेट की बिक्री के बारें में पूंछा इस दौरान नगर व क्षेत्र की लगभग सभी सरकारी शराब की दुकानों पर सही गुणवत्ता और वैध शराब का होना पाया गया ।