अनियंत्रित ट्रक ने कई दुकानों को किया तहस-नहस

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर चोला। अलीगढ़ से बुलंदशहर जा रहे सिमेंट से लदे अनियंत्रित ट्रक ने चोला चौकी चौराहे स्थित लगे खोखे और दुकानों को तहस-नहस कर दिया। जिसमें हजारों का नुकसान हो गया।

रविवार सुबह अनियंत्रित ट्रक ने चोला निवासी धर्मवीर पुत्र मदनपाल की फल की दुकान, अल्लानूर पुत्र मकबूल की फल की दुकान तथा संजीव पुत्र गजैसिंह की मोबाईल की दुकान को तहसनहस कर दिया। जिससे हजारों का नुकसान हो गया।

सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने ट्रक के चालक को हिरासत में लेकर नशा में होने के चलते मैडीकल परीक्षण को भिजवाया। चौकी प्रभारी संदीप तौमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।