दुकान पर बैठी मासूम को बुरी नीयत से दबोचा

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के चोला। चौकी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार दोपहर वह खाना खाने के लिए घर गया। दुकान पर अपनी तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली नौ वर्षीय मासूम को बैठाकर चला गया।

आरोप है कि तभी पड़ौस मे रहने वाला युवक आया और मासूम से छेड़छाड़ करते हुए कपड़े उतारने का प्रयास करने लगा। मासूम के शोर मचाने और विरोध करने पर आरोपी गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगा। तथा घटना के वारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। चौकी प्रभारी संदीप तौमर ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।