संवाददाता@ इंद्री : कुरुक्षेत्र रोड पर बुढनपर गांव के समीप अलप सुबह एक ट्रक पेड़ों से टकराता हुआ खेत में जा घुसा और ऐसे में बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीण मानसिंह के अनुसार यह घटना सुबह करीब साढे तीन-चार बजे की है। ट्रक को खेतों से निकालने के लिए पहुंच कं्रेन चालकों से बातचीत करने पर पता चला कि अलप सुृबह उनके पास सूचना आई कि सड़क पर एक ट्रक किसी कारण खेत में धंस गया है। जब वे ट्रक निकालने गए तो ड्राइवर ने इसका कारण नींद की झपकी बताया। उन्होंने कहा कि अलसुबह सड़क पर आवाजाही नहीं होने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना में ड्राइवर को हल्की चोटें आई है। कुछ समय के लिए सड़क पर अवरोधक की स्थिति रही। सुबह दस बजे तक दो क्रेनों की मदद से ट्रक को खेतों से निकाल दिया गया था।
Related Posts
मेयर ने वाटर हैल्थ सैंटर का किया उद्घाटन
IN8@गुरुग्राम…. गुरूग्राम की मेयर मधु आजाद ने शनिवार को वार्ड-14 के देवीलाल नगर स्थित अंबेडकर पार्क में सामुदायिक जल प्रणाली…
कार कैंटर से टकराई, महिला सहित तीन की मौत
IN8@होडल…नेशनल हाइवे करमन बॉर्डर के समीप रविवार सुबह सडक किनारे खडे कैंटर में मथुरा की ओर से आ रही एक…
क्रांतिकारियों के त्याग व बलिदान के कारण मिली देश को आजादी
IN8@गुरुग्राम : देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर साईबर सिटी उत्साहित हैं। इसी क्रम में…
