अर्जुन कपूर हुए कोरोना संक्रमित

Spread the love

IN8@: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके अर्जुन कपूर ने अपने फैंस को अपने कोरोना से संक्रमित होने की सूचना दी, फिलहाल, अर्जुन घर पर ही आइसोलेट हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।

अर्जुन कपूर ने लिखा- “आप सभी को सूचित करना मेरा कर्तव्य है कि मैं कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया हूं, मैं ठीक महसूस कर रहा हूं और मैं एसिम्पटोमेटिक हूं, मैंने डॉक्टर्स और अधिकारियों की सलाह के तहत घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटीन में हूं.”

अर्जुन कपूर के कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके फैंस और बॉलीवुड की हस्तियां उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।