आवारा कुत्तों ने मोर को किया घायल ग्रामीण एवं पुलिस ने बचाई मोर की जान

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर : जरगवां गांव के समीप जंगल में एक बाग में चुंग रहे राष्ट्रीय पक्षी मोर को आवारा कुत्तों ने झपट्टा मारकर घायल कर दिया जिसकी सूचना पीआरबी 112 पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मोर का इलाज कराया मिली जानकारी के अनुसार थाना रामघाट क्षेत्र के जरगवां ग्राम के निकट जंगल में पूर्व प्रधान रामपाल शर्मा जरगवां के बाग में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर चुंग रहा था पीछे से कुत्तों ने झपट कर अपना शिकार बनाने हेतु गंभीर रूप से घायल कर दिया|

वहां पर मौजूद देवेंद्र सिंह आदि लोगों ने मौके पर पहुंच कर राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बचाई जिसकी सूचना 112 नम्बर पीआरवी एवं वन विभाग को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर सबसे पहले पीआरवी पर तैनात कांस्टेबल प्रदीप कुमार एवं राजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर घायल मोर को गोद में उठाकर सरकारी डॉक्टरों से उसका इलाज करवाया ।