राष्ट्रपति की ट्रेन यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर शुक्रवार दोपहर को दिल्ली- हावड़ा ट्रैक पर प्रेसीडेंसियल ट्रेन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली से कानपुर के झींझक रूरा रेलवे स्टेशन की यात्रा के तहत जिला प्रशासन और पुलिस मुस्तैद रहा।

कोतवाली ककोड़ व चोला चौकी  की सीमा फतेहपुर मकरंदपुर रेलवे हॉल्ट से लेकर वैर स्टेशन, चोला स्टेशन तथा गंगरौल हॉल्ट तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी  पुलिस बल के साथ ट्रेन गुजरने तक तैनात रहे।

पुलिस ने वैर रेलवे लाईन के पास पूरा बाजार सुरक्षा कारणों से बंद करा दिया। वहीं पलवल सिकंदराबाद मार्ग को वैर फ्लाईओवर तथा बुलंदशहर रबूपुरा मार्ग को चोला फ्लाईओवर पर ट्रेन गुजरने तक बंद कर दिया गया।