सुरेन्द्र भाटी @ बुलन्दशहर : तहसील सदर बुलन्दशहर प्रांगण में बनाये गये ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए सीयू, बीयू एवं वीवीपैट मशीन के फस्ट लेवल चैकिंग के कार्य का मुआयना किया। उन्होंने फस्ट लेवल चैकिंग कार्य में लगे कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। फस्ट लेवल चैकिंग में सीयू, बीयू एवं वीवीपैट मशीन की पूर्ण रूप से जांच की जायेगी। उन्होंने ईवीएम वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनांे के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की। साथ ही खराब ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के संबंध में चुनाव आयोग को जानकारी दिये जाने के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि गोदाम के अन्दर कार्य नहीं होने पर बाहर से विद्युत को काट दिया जाये जिससे कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। साथ ही सीसीटीवी कक्ष का निरीक्षण करते हुए गोदाम में लगाये गये चारों सीसीटीवी कैमरें चैक किये गये जो सही प्रकार से कार्य करते पाये गये। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन रवीन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक उमेश चन्द्र उपाध्याय, उप जिलाधिकारी डाॅ0 सदानन्द गुप्ता सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Related Posts
चोरी की घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर : डिबाई पुलिस द्वारा गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना में संलिप्त…
बाइक सवार दंपत्ति से टकराई नील गाय पति की मौत पत्नी की हालत गंभीर
सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर जानकारी के अनुसार खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव दीनोल निवासी पति पत्नी सिकंदराबाद से बापिस अपने…
वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 37 में विभिन्न क्रिया कलपों का आयोजन हुआ
सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर शिकारपुर : नगर के सूरजभान सरस्वती विघा मन्दिर इन्टर कांलेज में 39 बटालियन एनसीसी खुर्जा के कैंप कमांडेंट…
