सुरेन्द्र भाटी @ बुलन्दशहर : तहसील सदर बुलन्दशहर प्रांगण में बनाये गये ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए सीयू, बीयू एवं वीवीपैट मशीन के फस्ट लेवल चैकिंग के कार्य का मुआयना किया। उन्होंने फस्ट लेवल चैकिंग कार्य में लगे कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। फस्ट लेवल चैकिंग में सीयू, बीयू एवं वीवीपैट मशीन की पूर्ण रूप से जांच की जायेगी। उन्होंने ईवीएम वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनांे के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की। साथ ही खराब ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के संबंध में चुनाव आयोग को जानकारी दिये जाने के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि गोदाम के अन्दर कार्य नहीं होने पर बाहर से विद्युत को काट दिया जाये जिससे कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। साथ ही सीसीटीवी कक्ष का निरीक्षण करते हुए गोदाम में लगाये गये चारों सीसीटीवी कैमरें चैक किये गये जो सही प्रकार से कार्य करते पाये गये। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन रवीन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक उमेश चन्द्र उपाध्याय, उप जिलाधिकारी डाॅ0 सदानन्द गुप्ता सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Related Posts
यातायात माह नवम्बर-2021 अभियान के तहत हेलमेट जागरूकता बाइक रैली को एसएसपी द्वारा पुलिस लाइन से हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर : रोटरी क्लब बुलंदशहर फ्रेंड्स व श्री दुर्गा मोटर्स बुलन्दशहर के सहयोग से यातायात माह नवम्बर-2021 के…
रविवार कर्फ्यू का पूरा असर
सुरेन्द् भाटी@बुलन्दशहर ककोड़। कोरोना के प्रकोप के के चलते उत्तर प्रदेश सरकार के रविवार कर्फ्यू के दौरान कस्बे के बाजार…
फलों की मांग बढ़ जाने से दामों में आई तेजी नवरात्रि और रमजान में महंगाई का तड़का
सुरेंद्र सिंह भाटी@शिकारपुर । नवरात्रि और रमजान के चलते फलों की बिक्री में तेजी से इजाफा हुआ है नवरात्रि में…
