Pramod Sharma @ नई दिल्ली। उत्तराखंड की प्रतिभाओं को मंच देने और लोकसंस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आर एस मीडिया +देव भूमि इंपैक्ट फाउंडेशन द्वारा एक भव्य गायन + नृत्य प्रतियोगिता ‘उत्तराखंड आइडल – खोज एक आवाज की’ + डांस के धुरंधर का आयोजन दिल्ली के ywca ऑडिटोरियम में दिनांक 2 मई 2026 को किया गया ।
उत्तराखंड idol season 1 की सफलता के बाद ,आज उत्तराखंड idol season 2 के आगाज की ऑफिशियल घोषणा के साथ साथ एक नए डांस शो राइजिंग स्टार डांस के धुरंधर का भी पोस्टर लॉन्च किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक श्री सुरेश जोशी जी रहे।

व विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी श्री दिनेश फुलारा जी , (कुमाऊ समाज सेवा समिति वैशाली ) अध्यक्ष श्री हरीश शाह जी , प्रदीप राजपूत जी, पूरन पटवाल जी नंदू आर्य जी, दीपक रोशन जी,फेमस लोकगायक श्री शिवदत्त पंथ जी मधु बेरिया शाह जी,श्री सतेंद्र फणियाल जी , श्री अंकित भंडारी जी ,फिल्म जगत से श्री राजेश मालगुडी जी, डायरेक्टर देव नेगी जी, हरियाणवी फिल्म कलाकार श्री कुलदीप सिंह जी देव रौतेला जी, उत्तराखंड idol विनर मनदीप सिंह इन सभी के द्वारा पोस्टर लॉन्च
औपचारिक विमोचन किया। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर मंच पर पोस्टर लॉन्च किया गया। मशहूर कलाकार कवि श्री प्रेम रावत जी द्वारा बेहतरीन मंच संचालन किया गया साथ ही सभी अतिथियों को मंच पर पुष्प गुच्छ वा शाल भेंट किया गया। दैया होया के मांगल गीत के साथ मंच पर आए कलाकारों द्वारा कुछ गीतों व नृत्य की सुंदर प्रस्तुति से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

आर . एस मीडिया प्रेजेंट्स उत्तराखंड idol के चंदन सिंह वा देव भूमि इंपैक्ट फाउंडेशन ( तारा दत्त शर्मा)जी ने मीडिया को बताया कि अपनी बोली भाषा संस्कृति को आगे बढ़ाते हुवे उत्तराखंड idol season 1 में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाशाली नए गायक और गायिका को उत्तराखंड idol के माध्यम से एक मंच मिला और ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों से नए गायन क्षेत्र के प्रतिभाशाली लोगों को चयन करके उनको नई ऊर्जा मिली। उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह एक गर्व की बात है आर एस मीडिया की इस पहल के माध्यम से उत्तराखंड में छिपी प्रतिभाशाली लोगों को एक नया मुकाम मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड idol season 1 की सफलता के बाद उन्होंने उत्तराखंड idol season 2 का श्रीगणोश करने के लिए आज उत्तराखंड idol season 2 का पोस्टर लॉन्च किया।उत्तराखंड idol के इस प्रयासरत कार्य मे आर एस मीडिया ने डांस के क्षेत्र से भी प्रतिभाशाली लोगों को एक मंच के जरिए अपने हुनर को जग प्रसिद्ध करने का अवसर दिया है। विशेष सहयोग( श्री प्रदीप राजपूत, श्रीमती किरण रामपाल,श्री देव रौतेला,श्री तुषार देशवाल, श्री सागर साउंड) अतिथि श्री अमित शर्मा, श्री कुलदीप सिंह, पूरन सिंह,श्री राकेश शर्मा,श्री भुवन गोस्वामी, श्री गौरी रावत, श्री गोपाल मठपल, श्रीमती अंजुभंडरी, श्रीमती लक्ष्मी वेदवाल, आदि लोग मौजूद रहे|
