उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के अन्तर्गत एसएसपी की धर्मपत्नी द्वारा बालिकाओं महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उ.प्र., लखनऊ की धर्मपत्नी वाणी अवस्थी अध्यक्ष वामा सारथी उ.प्र. पुलिस फैमिली वैलफेयर एसोसिएशन के आदेश के अनुपालन में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में वामा सारथी के अन्तर्गत बालिकाओं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, नारी सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह की धर्मपत्नी प्रार्थना सिंह एवं अलका क्षेत्राधिकारी स्याना नोडल अधिकारी मिशन शक्ति द्वारा किया गया|

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं महिलाओं एवं महिला पुलिसकर्मियों को आत्मनिर्भर बनाने, महिला सुरक्षा सम्बन्धी योजनाएं जैसे यूपी-112, वूमेन पावर लाइन 1090, ट्विटर सेवा, महिला हेल्पलाइन एवं आत्मरक्षा संबंधी आदि टिप्स जानकारियां दी गयी एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अपनों बच्चों बालिकाओं को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रेरित किया गया ।