उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बबुलन्दशहर के चोला चौकी के गांव गांगरौल में बुधवार शाम घर के बरामदे में लटके मिले विवाहिता के शव मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के भाई ने गांव निवासी युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके माता, पिता और भाई के खिलाफ उत्पीड़न ब्लैकमेल करने तथा पुत्र को गोली मारने की धमकी देने का का आरोप लगाते हुए चारों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।


जहांगीरपुर के गांव निवासी युवक ने चौकी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन का विवाह वर्ष 2012 में गांगरौल निवासी युवक से संपन्न हुआ। जिसपर तीन बच्चे हैं। बहनोई अक्सर घर से रूपये गायब होने की बात कहता था। बीते आठ माह में करीब पचास हजार रुपये गायब हो गए।जो उसकी बहन ने गांव निवासी युवक को दे दिए। तथा एक मोबाईल भी दिया। आरोपी गांव निवासी युवक ने उसकी बहन से दुष्कर्म कर उसके अश्लील फोटो बना लिए।

जो अक्सर उसे ब्लैकमेल करता रहता था। इस कार्य में आरोपी की मां भी सहयोग करती थी। बुधवार को आरोपी ने फोन कर उसे जंगल में बुलाया। उसके कहने पर नहीं पहुंचने तथा मां के साथ ले जाने पर आरोपी ने अन्य महिलाओं के सामने उसके साथ मारपीट की। तथा धमकी दी कि वह दुष्कर्म वाले फोटो वायरल कर देगा। तथा उसके बेटे को गोली मार देगा। इसी दबाव में आकर बहन ने खुदकुशी कर ली। एस पी सिटी सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी