श्रीका महमदपुर में प्रशासन ने लगवाए दोनों बोर्ड

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के ककोड़। कोतवाली के गांव श्रीका महमदपुर में महापुरुष का बोर्ड लगाने को लेकर कुछ दिन पहले हुए विवाद को पुलिस प्रशासन ने दो बोर्ड लगवाकर समाप्त करा दिया है। श्रीका महमदपुर गांव में महापुरुष का बोर्ड लगाने को लेकर कुछ दिन पहले दो पक्षों में विवाद हो गया।

एक पक्ष का आरोप था कि दूसरे पक्ष ने सरकारी योजनाओं को अवगत कराने वाले बोर्ड पर महापुरुष का फोटो बनवाकर लगवा दिया। जबकि एक पक्ष का आरोप था कि दूसरे पक्ष ने महापुरुष के फोटो से छेड़छाड़ कर बोर्ड पर गंदगी लगा दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। रविवार को पुलिस ने दोनों बोर्ड लगवा दिए।