एनसीआर में सबसे गर्म रही साइबर सिटी

Spread the love

IN8@गुरुग्राम….गुरुग्राम में बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सुबह 9 बजे से ही गर्म हवा चलनी शुरू हो गई, जो दोपहर होते होते लू में बदल गई। दोपहर 12 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। ऐसे में सड़कों पर भी कम वाहन दिखाई दिए। यही नहीं अधिकतम तापमान हरियाणा के अलावा राजस्थान के चुरु से अधिक गुरुग्राम में दर्ज किया गया। सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सल्सियस तक पहुंच गया।

इससे पहले वर्ष 2019 में 11 जून को 45.2 दर्ज किया गया था। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 2 जून से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। उसके बाद बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को राजस्थान के चुरु में जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा एनसीआर में भी गुरुग्राम में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात में भी गर्मी से लोगों राहत नहीं मिल रही है। दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। हालांकि गुरुग्राम में रात को 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार को हीट वेव का अलर्ट जारी किया हुआ है।