विवाहिता ने ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर ककोड़। कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसका मूल गांव चोला चौकी में पड़ता है। परंतु वह अपने पति के साथ ककोड़ क्षेत्र मे रहती है। उसका ससुर भी साथ रहता है। आरोप है कि ससुर गलत आरोप लगाते हुए गालीगलौज व मारपीट करता है।

मंगलवार को आरोपी ससुर ने उसे बुरी नीयत से दबौच लिया। किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से छूठी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।