एसएसपी द्वारा पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का किया गया निरीक्षण तथा सम्बन्धित को कोरोना वायरस से बचाव एवं सावधानीपूर्वक ड्यूटी करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती भारती सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं एलआइयू ऑफिस, आईजीआरएस में आने वाले प्रार्थना पत्रों का निस्तारण, चुनाव सेल, विशेष जांच प्रकोष्ठ, पुलिस क्लब, पत्रावली शाखा, प्रधान लिपिक कार्यालय आदि का निरीक्षण किया गया|

तथा कोरोना वायरस संक्रमण के निरंतर बढ़ते हुए केसों के दृष्टिगत सभी पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने, प्रत्येक पुलिसकर्मी को अनिवार्य रुप से मास्क का प्रयोग करने, हमेशा स्वच्छता रखने व अभिलेखों को पूर्ण एवं संभाल कर रखने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।