एसएसपी ने पुलिस फोर्स के साथ कोर्ट/कचहरी परिसर का निरीक्षण कर चालाया गया सघन चैकिंग अभियान

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्लोक कुमार द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक नगर शशांक सिंह सहित पुलिस फोर्स को साथ लेकर सुरक्षा-व्यवस्था के दृष्टिगत कोर्ट/कचहरी परिसर का बार के सहयोग से निरीक्षण कर चैकिंग अभियान चलाया गया।

निरीक्षण/चैकिंग अभियान के दौरान कचहरी परिसर में संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की सघन चैकिंग की गई। कचहरी परिसर में आवागमन करने वाले व्यक्तियों से आने-जाने का कारण, पूछताछ एवं तलाशी ली गयी। हवालात में मुल्जिमों की चैकिंग/तलाशी ली गयी। कोर्ट/कचहरी परिसर की सुरक्षा-व्यवस्था में लगे पुलिस फोर्स व गार्द को चैक कर ब्रीफ किया गया एवं संदिग्धों की प्रतिदिन चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।

मा0 न्यायालय में स्थापित कंट्रोल रुम का भी निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा में लगे अत्याधुनिक उपकरणों को चैक किया गया।