एसएसपी ने महिला हेल्प डेस्क कक्ष का फीता काटकर किया गया उद्धघाटन

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर : महिलाओं एवं नाबालिग बच्चियों के साथ घटित होने वाले अपराध जैसे दुष्कर्म, अपहरण, छेड़खानी, चैन स्नैचिंग इत्यादि घटनाओं के दृष्टिगत एक विशेष अभियान मिशन शक्ति चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों की प्रभावी रोकथाम करना एवं महिलाओं बालिकाओं में आत्मविश्वास की भावना पैदा करने के उद्देश्य से महिलाओं बालिकाओं को जागरूक करना है |

इसी क्रम में अभियान को सफल बनाए जाने हेतु पीडित महिलाएं जो अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को पुरूष कर्मचारियों को नही बता पाती है| उनके समस्याओं के निराकरण के लिए थाना रामघाट प्रांगण में महिला हेल्प डेस्क स्थापित कराया गया है |जिससे महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुन कर उनका निराकरण किया जा सके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा रामघाट प्रांगण में नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन शुभारम्भ किया गया |

साथ ही पीड़ित महिलाओं को महिला अधिकारी के द्वारा बैठा कर ध्यानपूर्वक उनकी समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण समाधान करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा महिला अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों का वेरिफिकेशन करने कि अपराधी जेल में है अथवा बाहर है बालिका सुरक्षा हेतु एण्टी रोमियो स्क्वायड को अधिक सक्रिय करने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।