एसडीएम की आम जनमानस से अपील सभी लगवाएं वैक्सीन टिकाbस्वस्थ रहेंगे तभी कार्य कर सकेंगे: किशोर

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर जहांगीराबाद अनूपशहर एसडीएम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर क्षेत्र में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। क्षेत्र में आयोजित वैक्सीनेशन कैंप औचक निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी विमल किशोर गुप्ता ने आम जनमानस को कोविड-19 के वैक्सीनेशन के टीकाकरण के लिए किया जागरूक। उन्होंने इस दौरान लोगों से शत प्रतिशत कोविड-19 का वैक्सीन का टीका लगाने का आह्वान किया।

उप जिलाधिकारी विमल किशोर गुप्ता ने क्षेत्र के ग्राम बदरखा सहित दर्जनों ग्रामों में घूमकर कोविड-19 के वैक्सीनेशन टीकाकरण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव भेजकर शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण कराया जाएगा। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर उनके साथ नगर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी आशीष मुद्गल डॉ योगेश कुमार आदि स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहीं।