जिला कारागार में डेंटल क्लीनिक की तरह अब आई क्लीनिक की की गई स्थापना : मिजाजी लाल

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज जिला कारागार बुलन्दशहर में डेंटल क्लीनिक की तरह अब आई क्लीनिक ” की भी स्थापना की गई है।जिसमें आखों की जांच परम्परागत मशीन व कम्प्यूटराइज्ड मशीन से भी करने की व्यवस्था है।इसमें मुख्य रूप से ग्लोबल आई केयर एन्ड आप्टीकल सेंटर, पहासू, बुलन्द शहर का सहयोग लिया गया है।


इसमें डाक्टर कमरेन्द्र सिंह के द्वारा 50 बंदियों की आखों की जांच की गई। तथा सभी बंदियों को निशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए गए।अब कारागार में निरुद्ध बंदी अपनी आखों की जांच कारागार में ही करा सकेंगे। जिससे उन्हें त्वरित आखों का इलाज मिल सकैगा और साथ ही कारागार प्रशासन व पुलिस प्रशासन को सुरक्षा सम्बन्धित चुनौतियों का सामना नहीं करना पडेगा।